Rajesh Khanna Death Anniversary: डिंपल कपाड़िया से हुई थी शादी, मगर इस अभिनेत्री के प्यार में पागल थे काका
सुपरस्टार राजेश खन्ना ने 18 जुलाई, 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज उनकी 7वीं डेथ एनिवर्सरी है. काका ने 'आखिरी खत' से फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखे थे. उन्होंने तकरीबन 180 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था
सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने 18 जुलाई, 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज उनकी 7वीं डेथ एनिवर्सरी है. काका ने 'आखिरी खत' से फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखे थे. उन्होंने तकरीबन 180 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था. राजेश खन्ना की शादी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से हुई थी लेकिन इसके बावजूद वह एक दूसरी एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे. यहां पर हम अभिनेत्री टीना मुनीम की बात कर रहे हैं. राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और टीना मुनीम (Tina Munim) एक ही टूथब्रश का उपयोग करते हैं.
टीना मुनीम और राजेश खन्ना को एक दूसरे से प्यार हो गया था. दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे. हर कोई उनके अफेयर की चर्चा करता था. टीना राजेश खन्ना से शादी करना चाहती थी. काका ने भी टीना को भरोसा दिलाया था कि वह उनसे शादी करेंगे लेकिन उन्होंने कभी भी डिंपल कपाड़िया को तलाक नहीं दिया. इसके बाद टीना ने राजेश खन्ना से दूरी बनानी शुरु कर दी थी. साल 1987 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था.
यह भी पढ़ें:- कम उम्र में ही मां बन गई थी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, देखें तस्वीरें
आपको बता दें कि राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी थी. इस सूची में 'सफर', 'ट्रेन', 'आनंद', 'दुश्मन', 'कटी पतंग', 'आराधना', 'आन मिलो सजना' जैसी कई फिल्मों का नाम शुमार हैं. आज भी लोग उनकी फिल्में उतने ही शौक से देखते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 12:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

