कीर्ति खरबंदा के साथ रिलेशनशिप पर पुलकित सम्राट ने किया ये खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट का कहना है पर्दे पर उनकी सह-कलाकार कृति खरबंदा के साथ उनकी केमिस्ट्री के पीछे का राज उनकी करीबी दोस्ती है. हमें लॉकडाउन में कुछ अच्छे पल बिताने का समय मिला है. हमें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिला.
बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) का कहना है पर्दे पर उनकी सह-कलाकार कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) के साथ उनकी केमिस्ट्री के पीछे का राज उनकी करीबी दोस्ती है. पुलकित ने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि हम सबसे अच्छे व करीबी दोस्त हैं और इसलिए स्क्रीन पर हमारी केमिस्ट्री को हम सहजता से पेश कर लेते हैं. हमें लॉकडाउन में कुछ अच्छे पल बिताने का समय मिला है. हमें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिला.
दोनों कलाकारों ने 'वीरे की वेडिंग' और 'पागलपंती' में साथ काम किया है, वहीं दोनों एक बार फिर बेजोए नंबियार की फिल्म 'तैश' में साथ दिखेंगे. यह भी पढ़े: लॉकडाउन में पुलकित सम्राट ने गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा को इम्प्रेस करने के लिए किया ये खास काम
'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) शो के साथ टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत करने वाले पुलकित ने 'फुकरे' (Fukrey) सीरीज, 'जय हो' (Jai Ho), 'डॉली की डोली' (Dolly Ki Doli) और '3 स्टोरेज' जैसी अन्य फिल्मों में काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

