Alia Bhatt Birthday: करीना कपूर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक तमाम सेलेब्स ने आलिया को दी जन्मदिन की बधाई
इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और अयान मुखर्जी शामिल होने पहुंचे थे. जिसके बाद अब आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर भी बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. आलिया भट्ट के जन्मदिन पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल कल देर रात करण जौहर के घर आलिया के बर्थडे पार्टी रखी गई थी. जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स और आलिया के फ्रेंड्स शामिल होते दिखाई दिए थे. इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और अयान मुखर्जी शामिल होने पहुंचे थे. जिसके बाद अब आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर भी बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर खान तक तमाम सेलेब्स आलिया को उनके जन्मदिन पर बधाई देने में जुटे हैं. आप भी देखिए सितारों ने कैसे आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है.

आपको बता दे कि आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी मां सोनी राजदान ने भी आलिया की फोटो शेयर कर उन्हें स्पेशल मैसेज के साथ बधाई दी है.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि आलिया भट्ट के लिए इस समय काफी मुश्किल वक़्त चल रहा है. उनके कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए हैं. जबकि वहीं आलिया के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2021 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

