बॉलीवुड

इरफान खान की निधन पर दुखी हैं निर्देशक प्रियदर्शन, कहा- मेरे साथ कॉमेडी फिल्म करने का प्लान

हॉलीवुड स्टार एंजेलीना जोली और नताली पोर्टमैन जैसे दिग्गज स्टार्स ने इरफान खान को श्रद्धांजलि अर्पण की. उनके अचानक जाने से इंडस्ट्री को बहुत बडा झटका लगा हैं. उनकी अधूरी फिल्मों के बारे में हम आए दिन पढ़ते रहते है इसी बीच मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया की, इरफान खान उनके साथ फिल्म में काम करना चाहते थे.

इरफान खान की निधन पर दुखी हैं निर्देशक प्रियदर्शन, कहा- मेरे साथ कॉमेडी फिल्म करने का प्लान
इरफान खान और प्रियदर्शन (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) का 29 अप्रैल को निधन हो गया. उनके अचानक जाने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमें में दिखी. इरफान खान के फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जाहिर किया. यहां तक की हॉलीवुड स्टार एंजेलीना जोली और नताली पोर्टमैन जैसे दिग्गज स्टार्स ने इरफान खान को श्रद्धांजलि अर्पण की. उनके अचानक जाने से इंडस्ट्री को बहुत बडा झटका लगा हैं. उनकी अधूरी  फिल्मों के बारे में हम आए दिन पढ़ते रहते है इसी बीच मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने बताया की, इरफान खान उनके साथ फिल्म में काम करना चाहते थे.

द न्यूज मिनिट के अनुसार, प्रियदर्शन ने बातचीत दौरान जब इरफान खान के निधन के बारे में उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पुछा गया, तो निर्देशक ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बडा झटका था. जब की रिपोर्ट आए थे की वो अपनी बीमारी से बरी हो रहे थे.मैंने उनसे 4 महीने पहले बात की थी, वो हसमुख और आशावादी दिखाई दिए. वास्तव में वो चाहते थे की में उनके साथ कॉमेडी फिल्म करू." बता दें कि प्रियदर्शन और इरफान ने फिल्म 'बिल्लू' में एकसाथ काम किया था और उस समय दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. यह भी पढ़े: इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर किया पिता का अनदेखा वीडियो, स्विमिंग करते एक्टर का ये अंदाज जीत लेगा दिल

आगे बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने बताया, फिल्म 'बिल्लू' के दौरान हम दोनों के बीच गहरी दोस्तों हो गई थी. इरफान के अचानक चले जाने से मुझे सदमा लगा हैं. वो महान व्यक्ति था. डाउन टू अर्थ था. उन्होंने कभी भी रीटेक के लिए मना नहीं किया. इतनी सफलता पाने के बाद भी उन्होंने कभी भी सेट पर नखरे नहीं दिखाए. मैं उन्हें हमेशा याद रखूंगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).