बॉलीवुड

Radhe Shayam: प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी गुड़ी पड़वा की बधाई

प्रभास ने अपने तमाम फैंस को गुड़ी पड़वा सहित दूसरे सभी त्योहार की बधाई दी है. जबी पोस्टर में प्रभास का लुक देखते ही बन रहा है. वो रेट्रो अवतार में नजर आ रहे हैं.

Radhe Shayam: प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस को दी गुड़ी पड़वा की बधाई
राधे श्याम का नया पोस्टर (Image Credit: Instagram)

प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम (Radhe Shayam) को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है. ऐसे में अब अभिनेता प्रभास ने नवरात्रि और गुड़ी पड़वा के मौके पर फिल्म का खास पोस्टर शेयर किया है. प्रभास ने अपने तमाम फैंस को गुड़ी पड़वा सहित दूसरे सभी त्योहार की बधाई दी है. जबी पोस्टर में प्रभास का लुक देखते ही बन रहा है. वो रेट्रो अवतार में नजर आ रहे हैं.

प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि प्यार एक ऐसा फैक्टर है जो इन खूबसूरत त्योहारों के समारोह को बांधे हुए है. इसका आनंद ले और फैला दे. आपको और आपके प्रियजनों को उगादी, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, विशु, पुथंडु, जुआर शीतल, चेती चंद, बोहाग बिहू, नवरेह और पोइला बोशाक की बधाई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

आपको बता दे कि प्रभास की ये फिल्म तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही हैं. मेकर्स इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज करने जा रहे हैं. इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के साथ भाग्यश्री, सचिन खेड़ेकर, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर जैसे कई बड़े नाम नजर आने जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).