Pooja Hegde का रेड ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अवतार, खूबसूरती के फैंस हुए दीवाने (View Pics)
Pooja Hegde (Photo Credits: Instagram)

Pooja Hegde Hot Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. पूजा ने रेड लहंगे में अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसे देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए. पूजा हेगड़े की इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "रानी रेड. उनके इस ट्रेडिशनल लुक को देखकर फैंस ने हार्ट जैसी इमोजी के साथ जमकर प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा, "Absolutely Gorgeous!", तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "Queen of Beauty!"

पूजा हेगड़े अपने ग्लैमरस और एलीगेंट लुक्स के लिए जानी जाती हैं. इस बार उन्होंने ब्राइट रेड लहंगा, स्टाइलिश ब्लाउज और सिल्क दुपट्टे के साथ अपना देसी अवतार दिखाया. उनके हेवी चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए.

पूजा हेगड़े का ग्लैमरस अवतार:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)