बॉलीवुड

फिल्म सेट पर Nushrratt Bharuccha की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में होना पड़ा एडमिट

खबर के मुताबिक नुसरत भरूचा फिल्म के सेट पर अचानक से बीमार पड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिल्म सेट पर Nushrratt Bharuccha की तबीयत हुई खराब, अस्पताल में होना पड़ा एडमिट
नुसरत भरूचा (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेस में से आती हैं. जो अपनी सेहत को लेकर हमेशा ही फिक्रमंद रहती हैं. लेकिन अब नुसरत की अचानक खराब हुई तबीयत की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक नुसरत भरूचा का फिल्म के सेट पर अचानक ब्लड प्रेशर लो हो गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल नुसरत इन दिनों लव रंजन की नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत भरूचा पिछले 23-24 दिन से इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी. सेट पर वो आसानी से पहुंच सके इसलिए उन्होंने अपने घर की बजाए पास के होटल में रहने का फैसला किया. क्योंकि ज्यादातर शूटिंग सीन्स नुसरत के थे. मौजूदा दौर में मुंबई की ट्रैफिक से बचने के लिए नुसरत होटल में ही रुकने लगी. 3 हफ्ते की शूटिंग के बाद एक दिन सेट पर नुसरत की तबीयत खराब हो गई और वो काफी कमजोर महसूस कर रही थी. नुसरत ने सोचा थकान है और एक दिन में आराम हो जाएगा. लेकिन अगले दिन भी तबीयत उसी तरह खराब रही. नुसरत जैसे ही सेट पहुंची उन्हें वर्टिगो अटैक आया. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एडमिट कराया गया. नुसरत की तबीयत इनकी खराब हो गई थी कि अस्पताल के अन्दर उन्हें व्हीलचेयर पर ले जाया गया. उनका ब्लड प्रेशर 65/55 तक गिर गया था.

नुसरत ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए बताया कि अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनके मम्मी-पापा भी आ गए. जिसके बाद अगले 6-7 दिन तक उनकी तबीयत खराब रही. फ़िलहाल वो अपने घर पर हैं और मेडिसिन ले रही हैं. डॉक्टर ने 15 दिन के आराम की सलाह दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2021 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).