बॉलीवुड

'सिम्बा' नहीं बल्कि 'केदारनाथ' ही होगी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म, रिलीज डेट की हुई घोषणा

फिल्म 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने आज सुबह ट्विटर पर अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा की

'सिम्बा' नहीं बल्कि 'केदारनाथ' ही होगी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म, रिलीज डेट की हुई घोषणा
फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज डेट हुई तय (Photo Credits : Twitter)

 मुंबई : पिछले साल अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग शुरू हो गई थी. कहा जारा था कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की यह डेब्यू फिल्म होगी पर बीच में इस फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ निर्देशक अभिषेक कपूर की अनबन की खबरें आने लगी. ऐसा लग रहा था कि इस फिल्म का रिलीज हो पाना मुश्किल होगा पर फिर बाद में ऐसा सुनने में आया कि यह फिल्म जनवरी, 2019 में रिलीज होगी. दूसरी तरफ सारा ने रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' भी साइन कर ली थी. इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं.

'केदारनाथ' की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की वजह से कहा जाने लगा कि अब सारा की डेब्यू फिल्म 'सिम्बा' होगी पर अब इन दोनों फिल्मों से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिसके कारण दोबारा ऐसा लग रहा है कि बड़े पर्दे पर सारा पहली बार फिल्म 'केदारनाथ' में ही दिखेंगी. दरसल 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने आज सुबह ट्विटर पर अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा की. उन्होंने लिखा,"हम अच्छे से काम करते हैं.30 नवंबर तारीख है. तारीख याद रखें, जय भोलेनाथ."

वहां ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान की दूसरी फिल्म 'सिम्बा' 28 दिसंबर की बजाय अब अगले साल ही रिलीज हो पाएगी. रणवीर सिंह के कंधे में लगी चोट की वजह से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में देरी हो रही है.

आपको बता दें कि फिल्म 'केदारनाथ' 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा की पृष्ठभूमि पर बनी है. इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में पहले ही पूरा हो चुका है. इसकी बाकी की शूटिंग मुंबई में इस महीने के मध्य से दोबारा शुरू होगी. (इनपुट : आईएएनएस)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2018 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).