बॉलीवुड

रणदीप हुड्डा और नीतू चंद्रा का इस वजह से हुआ था ब्रेक-अप, एक्ट्रेस ने 6 साल बाद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी मगर किसी वजह से दोनों का ब्रेक अप हो गया था. रणदीप और नीतू ने आज तक अपने रिश्ते के बारे में मीडिया से बातचीत नहीं की थी मगर अब अभिनेत्री ने 6 साल बाद रणदीप से ब्रेक अप के कारण का खुलासा किया है.

रणदीप हुड्डा और नीतू चंद्रा का इस वजह से हुआ था ब्रेक-अप, एक्ट्रेस ने 6 साल बाद किया खुलासा
रणदीप हुड्डा और नीतू चंद्रा (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा (Neetu Chandra) के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी मगर किसी वजह से दोनों का ब्रेक अप हो गया था. रणदीप और नीतू ने आज तक अपने रिश्ते के बारे में मीडिया से बातचीत नहीं की थी मगर अब अभिनेत्री ने 6 साल बाद रणदीप से ब्रेक अप के कारण का खुलासा किया है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए नीतू ने वजह का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि, "हम दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं. हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं."

इसके आगे नीतू चंद्रा ने कहा कि, "हम लोगों की अपनी प्राथमिकताएं थी. मेरे लिए मेरा परिवार और प्रोफेशन बहुत अहम है. कैंसर की वजह से मेरे पिता का देहांत हो गया था. रणदीप अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते थे. कभी कभी दो अच्छे लोग साथ में काम नहीं कर पाते हैं क्योंकि दोनों को एक ही चीज की तलाश होती है और इस वजह से दोनों में अनबन हो सकती है. मैंने उनसे अपने काम के प्रति गंभीर होना सीखा है. मैं उस चीज से बाहर आ चुकी हूं. मैं उनका सम्मान करती हूं और वो हमेशा ऐसे ही रहेगा."

यह भी पढ़ें:- रणदीप हुड्डा ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग की पूरी, कहा- यह एक वास्तविक अनुभव

आपको बता दें कि नीतू चंद्रा 'गरम मसाला', ट्रैफिक सिग्नल', 'वन टू थ्री' और 'नो प्रॉब्लम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. रणदीप हुड्डा की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'बागी 2' में नजर आए थे. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी अहम रोल में थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).