नसीरुद्दीन शाह ने इमरान खान को दिया करारा जवाब, कहा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पहले अपने देश के मुद्दों को देखना चाहिए

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान (Imran Khan) के द्वारा अल्पसंख्यकों वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नसीरुद्दीन शाह और इमरान खान: (Photo Credit: Facebook)

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान (Imran Khan) के द्वारा अल्पसंख्यकों वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जी हां बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने द संडे एक्सप्रेस को बताया कि "मुझे लगता है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने देश के मुद्दों पर बात करनी चाहिए न कि उनपर जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है. हम 70 साल से एक लोकतंत्र हैं और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है.”

ज्ञात हो कि पाकिस्तानी वजीर-ए-आजम इमरान खान ने एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) द्वारा दिए गए बयान को लेकर भारत पर निशाना साधा था. इमरान खान ने कहा था कि हम मोदी सरकार को दिखा देंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा सलूक किया जाता है. साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में जो कुछ हो रहा है वह मुसलमानों के खिलाफ असहिष्णुता का उदाहरण है.

यह भी पढ़ें- इमरान खान ने नसीरुद्दीन शाह के बहाने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिन्‍ना ने पहले ही जताई थी भेदभाव की आशंका

बता दें कि अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने कहा था कि इस वक्त समाज में जहर फैल चुका है. लोगों को खुली छूट मिल चुकी है. दोबारा इस जिन्न को बोतल में बंद करना आसान नहीं है. उन्होंने कहा कि मुझे देश में डर नहीं लगता लेकिन गुस्सा आता है. अपने बच्चों के लिए फिक्र होती है क्योंकि उनका मजहब ही नहीं है. शाह के इस बयान के बाद से लगातार बयानबाजी जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट