अमिताभ बच्चन के बाद बेटे अभिषेक भी पाए गए कोरोना संक्रमित, परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आना बाकी
पिता अमिताभ बच्चन की तरफ अभिषेक भी ट्वीट कर इस बात को लोगों को बताया, अभिषेक बच्चन ने ट्वीट आकर लिखा कि आज मैंने और मेरे पिता दोनों कोरोना वायस से संक्रमित पाए गए हैं. हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirsu) से संक्रमित पाए जाने के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) को मुंबई के नानावटी अस्पताल (Nanavati hospital) में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर इस बात को लोगों को बताया. अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
पिता अमिताभ बच्चन की तरह अभिषेक भी ट्वीट कर इस बात को बताया, अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि आज मैंने और मेरे पिता दोनों कोरोना वायस से संक्रमित पाए गए हैं. हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने इस बात की सूचना सभी आवश्यक अधिकारियों को कर दी है. इसके साथ ही हमारे परिवार और कर्मचारियों को सभी का परीक्षण किया जा रहा है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं. धन्यवाद यह भी पढ़े: बॉलीवुड के दिगग्ज कलाकार अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के नानावटी अस्पताल में कराए गए भर्ती
Earlier today both my father and I tested positive for COVID 19. Both of us having mild symptoms have been admitted to hospital. We have informed all the required authorities and our family and staff are all being tested. I request all to stay calm and not panic. Thank you. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) July 11, 2020
खबरों के अनुसार पिता अमिताभ और अभिषेक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद वे रात करीब 10 बजे नानावटी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें एडमिट किया गया. जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

