बॉलीवुड

Mother’s Day 2020: सारा अली खान ने अपने जन्म के समय की फोटो को किया शेयर, खूबसूरत पोस्ट जीत लेगी आपका दिल

Mother’s Day 2020: सारा अली खान ने अपने जन्म के समय की फोटो को किया शेयर, खूबसूरत पोस्ट जीत लेगी आपका दिल
सारा अली खान (Image Credit: Instagram)

आज मदर्स डे (Mother’s Day 2020) के मौके पर हर कोई अपनी मां को स्पेशल फील कराने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी पीछे नहीं है वो भी अपने मां के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने भी इस मदर्स डे के मौके पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो अपनी मां और नानी के साथ दिखाई दे रही हैं. ये तस्वीर सारा के जन्म के समय की है. जहां नन्ही सारा को उनकी नानी ने अपनी गोद में ले रखा है जबकि अमृता सिंह के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है.

इस फोटो को सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेहद ही खूबसूरत पोस्ट लिखा है. सारा ने लिखा- 'मेरी मां की मां. शुक्रिया मेरी मम्मी को बनाने के लिए. हैप्पी मदर्स डे.'

सारा की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 7 घंटे में इस फोटो को 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. जबकि इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करे तो सारा की पिछली फिल्म लव आज कल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. जबकि आने वाले समय में वो वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म कूली नंबर 1 में नजर आयेंगी. जबकि धनुष के साथ वो फिल्म अतरंगी रे में नजर आयेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).