बॉलीवुड

Morning Motivation: हाथों के बल खड़ी होकर Mandira Bedi ने दिखाई कमाल की फिटनेस, देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस, प्रेजेंट और होस्ट मंदिरा बेदी उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो अपनी फिटनेस और अपने वर्कआउट से लाखों फैंस को प्रोत्साहित करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहती हैं जहां वो लगातर अपनी फिटनेस से भरी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Morning Motivation: हाथों के बल खड़ी होकर Mandira Bedi ने दिखाई कमाल की फिटनेस, देखें Video
मंदिरा बेदी (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस, प्रेजेंट और होस्ट मंदिरा बेदी उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो अपनी फिटनेस और अपने वर्कआउट से लाखों फैंस को प्रोत्साहित करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहती हैं जहां वो लगातर अपनी फिटनेस से भरी तस्वीरों और वीडियोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो कमाल के अंदाज में कसरत करती दिखीं.

मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया इस वीडियो में अपने फैंस को हैंडस्टैंड करके दिखाया. हाथों के बल खड़ी होती मंदिरा के इस वीडियो को देखकर फैंस भी इम्प्रेस्ड नजर आ रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को देखकर किसी के लिए भी ये कह पाना मुश्किल है कि मंदिरा 49 वर्ष की हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

ये भी पढ़ें: Mandira Bedi ने गुलाबी बिकिनी पहनकर किया हॉट डांस, बर्थडे पर पोस्ट किया बोल्ड Video

मंदिरा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "दिन में 10 बार!! मेरी दिनचर्या का ये हिस्सा बन गया है. कभी 10 कभी 20 और कभी तो मैं देर तक करती हूं. बिना किसी के दिवार के बिना जल्दबाजी और प्रेशर के. मैं ये सब आईजीटीवी के लिए नहीं कर रही हूं. हैंडस्टैंड, कर्म करो फल की चिंता मत करो."

मंदिरा बेदी इसी तरह से अपनी फिटनेस से लोगों को अक्सर हैरान करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर वो अपनी बिकिनी फोटोज और वीडियोज भी शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो बेहद कमाल के अंदाज में नजर आ आती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2021 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).