बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor की फिल्म को ऐसे प्रोमोट कर रही हैं Malaika Arora, देखें ये Photo

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' कल यानी 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर अर्जुन और परिणीति भी जोरों शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं.

बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor की फिल्म को ऐसे प्रोमोट कर रही हैं Malaika Arora, देखें ये Photo
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' कल यानी 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर अर्जुन और परिणीति भी जोरों शोरों से प्रचार में जुटे हुए हैं. ऐसे में अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी उनकी इस फिल्म को प्रमोट करने में उनकी मदद करती नजर आ रही हैं.

मलाइका ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन और परिणीति की इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "संदीप और पिंकी फरार कल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है." मलाइका ने अपने फैंस से भी इस फिल्म को देखने का आग्रह करते हुए ये स्टोरी शेयर की है.

संदीप और पिंकी फरार (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor and Malaika Arora Photos: करीना कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे अर्जुन और मलाइका, कैमरे के सामने दिखाया टशन

बता दें कि इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और अर्चना पूरण सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).