The Kerala Story के ओटीटी प्रीमियर को लेकर आ रही खबरों को मेकर्स ने बताया फर्जी, अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं हुआ है कंफर्म
हाल ही में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता को चिन्हित किया है. जहां फिल्म दुनिया भर में प्यार बटोर रही है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन हर दिन के साथ बेहतर होता जा रहा है.
The Kerala Story: हाल ही में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता को चिन्हित किया है. जहां फिल्म दुनिया भर में प्यार बटोर रही है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन हर दिन के साथ बेहतर होता जा रहा है. यय फिल्म फिलहाल अपने तीसरे हफ्ते में है और मेकर्स ने अभी तक इसके ओटीटी रिलीज को लेकर किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म को फाइनल नहीं किया है. लेकिन फिर भी फिल्म को लेकर हर तरफ रूमर्स है कि फिल्म का प्रिमियर ओटीटी पर जल्द होने वाला है. R Madhavan Turns 53: आर माधवन के लिए फिल्में ही हैं सबसे बड़ा इश्क, अपने जन्मदिन पर फिल्म 'टेस्ट' की शूटिंग में व्यस्त हैं एक्टर
इस फेक न्यूज के बारे में बात करते हुए सनशाइन पिक्चर्स के एक स्पोक्सपर्सन का कहना है, द केरल स्टोरी के मेकर्स ने अभी तक फिल्म रिलीज करने के लिए किसी ओटीटी पार्टनर का चुनाव नहीं किया है. इस तरह की सभी खबरें बिल्कुल गलत हैं.
आपको बता दें, इस फिल्म ने दर्शकों और फैन्स के दिलों पर काफी गहरी छाप छोड़ी है. इसके साथ कमाई के लिहाज से भी ये बहुच अच्छा कर रही है और वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिष्ठा बना रही है. हाल में, कई ओटीटी दिग्गज फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए सामने आए है. जहां 'द केरल स्टोरी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं फिल्म अभी भी देश भर के दर्शकों को पसंद आ रही है. इस फिल्म को आकार देने के लिए निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की तारीफ भी खूब की जा रही हैं. Naseeruddin Shah ने फिल्म The Kerala Story को लेकर कही हैरान कर देने वाली बात, बोले - ना देखा है और ना ही देखूंगा
द केरल स्टोरी का निर्माण, विकास और डिस्ट्रीब्यूशन सनशाइन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसके मालिक विपुल अमृतलाल शाह हैं. फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहीं अदा शर्मा के साथ योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी की भी अहम भूमिका हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

