बॉलीवुड

'मैं भी चौकीदार' नामक फिल्म बनाएंगे मधुर भंडारकर? जानें सच्चाई

निर्देशक मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) हमेशा दर्शकों के सामने कुछ अलग प्रस्तुत करते हैं. 'फैशन' और 'पेज 3' जैसी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुई थी.

'मैं भी चौकीदार' नामक फिल्म बनाएंगे मधुर भंडारकर? जानें सच्चाई
मधुर भंडारकर (Photo Credits: Instagram)

निर्देशक मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) हमेशा दर्शकों के सामने कुछ अलग प्रस्तुत करते हैं. 'फैशन' और 'पेज 3' जैसी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुई थी. हाल ही में ऐसा कहा जा रहा था कि मधुर भंडारकर 'मैं भी चौकीदार' (Main Bhi Chowkidar) नामक एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस अभियान को लोकसभा चुनाव 2019 में इस्तेमाल किया था. बताया जा रहा था कि फिल्म की कहानी पर काम भी शुरू कर दिया गया है मगर अब मधुर भंडारकर के प्रवक्ता ने इन खबरों का खंडन किया है.

पिंकविला से बात करते हुए मधुर भंडारकर के प्रवक्ता ने कहा कि, "इन खबरों में कुछ सच्चाई नहीं है. कोई ये झूठी खबर फैला रहा है. मैं लोगों से गुजारिश करना चाहता हूं कि इस तरह की अफवाहें फैलाने से पहले एक बार कन्फर्म कर लें."

यह भी पढ़ें:- पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक का नया ट्रेलर हुआ रिलीज, कांग्रेस पर साधा गया निशाना, देखें वीडियो

आपको बता दें कि मधुर भंडारकर की आखिरी फिल्म 'इंदु सरकार' साल 2017 में रिलीज हुई थी. फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, सुप्रिया विनोद, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर और मानव चड्ढा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).