Wives of Bollywood: मधुर भंडारकर की अगली फिल्म में लीड रोल निभा सकती हैं फातिमा सना शेख, अगस्त में शुरू होगी शूटिंग
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक माधुर भंडारकर एक बार फिर ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे की हकीकत को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी अगली फिल्म ‘Wives of Bollywood’ के लिए फातिमा सना शेख को लीड रोल के लिए चुना गया है.
Wives of Bollywood: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर एक बार फिर ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे की हकीकत को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी अगली फिल्म ‘Wives of Bollywood’ के लिए फातिमा सना शेख को लीड रोल के लिए चुना गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फातिमा इस फिल्म में एक बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी. फातिमा इससे पहले ‘दंगल’, ‘लूडो’, ‘थार’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं.
अब मधुर भंडारकर के साथ उनका यह नया प्रोजेक्ट एक और चुनौतीपूर्ण भूमिका की ओर इशारा करता है.माधुर भंडारकर, जिन्हें ‘फैशन’, ‘पेज 3’ और ‘कैलेंडर गर्ल्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, इस फिल्म में बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपी असल ज़िंदगी को एक नई दृष्टि से पेश करेंगे.
View this post on Instagram
फिल्म की कास्टिंग का काम तेज़ी से जारी है. सूत्रों के मुताबिक, कई और एक्टर्स से बातचीत अंतिम चरण में है और एक बड़ा एनसेंबल कास्ट इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा है. ‘Wives of Bollywood’ इस साल अगस्त में फ्लोर पर जाएगी और इसकी रिलीज़ की योजना 2026 की शुरुआत में की जा रही है.
यह फिल्म न केवल ग्लैमर और ड्रामा से भरपूर होगी, बल्कि स्टारडम की चमक के पीछे छुपे रिश्तों और संघर्षों को भी बेबाकी से दिखाएगी – एक बार फिर माधुर भंडारकर की पहचान के अनुरूप.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

