बॉलीवुड

'लकी मॉमी' सनी लियोन ने बेटी निशा को बताया बेहद खूबसूरत, शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक बेहद खूबसूरत बेटी का मां होने को लेकर खुद को एक 'भाग्यशाली मां' कहा है. सनी ने निशा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मां और बेटी मुस्कुरा रही हैं. गुलाब वाले टियारा फिल्टर से उनकी सुंदरता और बढ़ गई है.

'लकी मॉमी' सनी लियोन ने बेटी निशा को बताया बेहद खूबसूरत, शेयर किया वीडियो
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) ने एक बेहद खूबसूरत बेटी का मां होने को लेकर खुद को एक 'भाग्यशाली मां' कहा है. सनी ने निशा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मां और बेटी मुस्कुरा रही हैं. गुलाब वाले टियारा फिल्टर से उनकी सुंदरता और बढ़ गई है.

वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा है "निशा बेहद खूबसूरत, मैं एक लकी मॉमी हूं, जो मेरी इतनी प्यारी बेटी है." यह भी पढ़े: सनी लियोन से प्रेरित हुईं बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला, करेंगी ये नेक काम

 

View this post on Instagram

 

Nisha is so so pretty!! I’m a lucky mommy! With the sweetest heart!!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में निशा को गोद लिया था.

सनी, जिनके तीन बच्चे हैं , निशा, नोआह सिंह और अशर सिंह हैं, उन्होंने इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें बताया था कि कोरोनोवायरस संकट के समय में बच्चों को मास्क पहनना कितना मुश्किल है.

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "एक नया युग..काफी दुखद है कि मेरे बच्चों को अब इस तरह रहना है लेकिन यह आवश्यक है. बच्चों को मास्क पहनाने का प्रशिक्षण दे रही हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).