Lata Mangeshkar last Rites live Streaming: भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. हर कोई दीदी को याद कर उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. दीदी के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर पेडार रोड स्थित उनके आवास प्रभु कुंज से मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) पहुंच चुका. जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं. बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल के जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा. ऐसे में दीदी के चाहने वाले लोग डीडी न्यूज (DD News) उनके अंतिम संस्कार को यहां पर लाइव देख सकते हैं.
यहां देखें लाइव













QuickLY