बॉलीवुड

Aamir Khan ने फिल्म लगान के 20 साल पूरे होने पर जाहिर की खुशी, शेयर किया खास वीडियो

आमिर इन दिनों अपने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं. इस शूटिंग से वक्त निकालकर आमिर ने एक वीडियो मैसेज दिया. जिसमें उन्होंने लगान के 20 साल पूरे होने पर बातें की और फैंस का शुक्रिया अदा किया.

Aamir Khan ने फिल्म लगान के 20 साल पूरे होने पर जाहिर की खुशी, शेयर किया खास वीडियो
आमिर खान (Image Credit: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लगान (Lagan) को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई. ऑस्कर नॉमिनेशन तक में आमिर इस फिल्म को लेकर गए. भले ही फिल्म ऑस्कर अवार्ड ना जीत पाई हो लेकिन फिल्म ने हिंदुस्तानियों का दिल जरूर जीता. यही कारण है कि आज जो जब फिल्म 20 साल पूरे हो चुके हैं तो हर कोई फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है. ऐसे में आमिर खान ने भी एक वीडियो मैसेज के जरिए सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और लगान के 20 साल पूरे होने के अपने अनुभवों को शेयर किया.

दरअसल आमिर इन दिनों अपने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे हैं. इस शूटिंग से वक्त निकालकर आमिर ने एक वीडियो मैसेज दिया. जिसमें उन्होंने लगान के 20 साल पूरे होने पर बातें की और फैंस का शुक्रिया अदा किया. इसके साथ-साथ आमिर ने बताया कि वह आज काम खत्म करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी पूरी लगान की टीम के साथ मुलाकात करेंगे और इस खुशी के पल को सबके साथ शेयर करेंगे.

वैसे इस वीडियो में आमिर का लुक देखते ही बन रहा है वह इंडियन आर्मी के ड्रेस में नजर आ रहे हैं. दरअसल आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गम का हिंदी रिमेक है. इस फिल्म ने हॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ी थे. अब आमिर उसी कामयाबी को अपनी फिल्म के जरिए भुनाना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 12:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).