बॉलीवुड

Kriti Sanon के बर्थडे पर Kartik Aaryan ने 'परमसुंदरी' के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, यूजर्स बोले-आप एक दूसरे के लिए बने हो!

ति सेनन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

Kriti Sanon के बर्थडे पर Kartik Aaryan ने 'परमसुंदरी' के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, यूजर्स बोले-आप एक दूसरे के लिए बने हो!
कार्तिक आर्यन (Photo Credits: Instagram)

Kriti Sanon Birthday: कृति सेनन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. कार्तिक आर्यन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इस तस्वीर में कार्तिक कृति को केक खिलाते हुए पोज दे रहे हैं. कार्तिक ने लिखा-डाइट नहीं तोड़ी लड़की ने, सिर्फ पोज किया मेरे लिए. शेहजादा की तरफ से हैप्पी बर्थडे परमसुंदरी.

Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं Shreyas Talpade, एक्टर ने जाहिर की खुशी

कार्तिक की इस पोस्ट पर यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं और कृति को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं. साथ ही कुछ यूजर्स का मानना है कि कार्तिक और कृति एक दूसरे के लिए बनें हैं, इन्हें शादी कर लेनी चाहिए. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स पर लिखा-आप लोग एक दूसरे के लिए ही बने हो. दूसरे ने लिखा-आप दोनों शादी करलो यार. तीसरे ने लिखा-शेहजादा और शेहजादी. एक्टर की पोस्ट पर इस तरह के कमेंट्स लगातार आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन फिल्म लुका छुपी में एक साथ नजर आ चुके हैं. लक्ष्मण उतेकर द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है. अब यह जोड़ी शहजादा (Shehzada) में एक साथ नजर आने वाली है. रोहित धवन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Kareena Kapoor ने सेक्सी ब्रालेट पहनकर दिखाया हसीन अवतार, हॉटनेस से मचाई खलबली (See Pics)

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).