बॉलीवुड

Emergency Poster: Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं Shreyas Talpade, एक्टर ने जाहिर की खुशी

हाल ही में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्म इमरजेंसी से अपना लुक रिवील किया है. वे कंगना रनौत की इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे.

Emergency Poster: Kangana Ranaut की 'इमरजेंसी' में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभा रहे हैं Shreyas Talpade, एक्टर ने जाहिर की खुशी
श्रेयस तलपड़े (Photo Credits: Twitter)

Emergency Poster: हाल ही में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने फिल्म इमरजेंसी से अपना लुक रिवील किया है. वे कंगना रनौत की इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे. पहले फिल्म से कंगना रनौत का लुक रिवील हुआ जो कि फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. उसके बाद अनुपम खेर का, जो जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाने वाले है.

रणवीर सिंह ‘Brand Endorser Of The Year’ के अवॉर्ड से हुए सम्मानित, एक्टर ने लिखा इमोशनल नोट

श्रेयस तलपड़े भी इमरजेंसी टीम का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा, सबसे चहेते, दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने के लिए सम्मानित और खुश महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं उम्मीदों पर खरा उतरूंगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).