पंचगनी में रास्ता भूले Kartik Aaryan, पुलिस से मांगी मदद फिर जमकर दी सेल्फी
सोशल सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कुछ पुलिस वाले उनके साथ सेल्फी क्लिक कराते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में कार्तिक आर्यन ड्राइविंग सीट पर बैठे दिखाई दे रहें हैं. जबकि एक आदमी उनका वीडियो बना रहा है.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनकी फैन फॉलोविंग में गजब का इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक फैन मोमेंट हुआ कार्तिक आर्यन के साथ जब वो पंचगनी के लिए निकले. दरअसल सोशल सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जहां कुछ पुलिस वाले उनके साथ सेल्फी क्लिक कराते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में कार्तिक आर्यन ड्राइविंग सीट पर बैठे दिखाई दे रहें हैं. जबकि एक आदमी उनका वीडियो बना रहा है.
वीडियो बनाने वाला शख्स कार्तिक से पूछता है कि आपको कहां जाना है सर? इस पर कंफ्यूज कार्तिक कहते है कि पिछला वाला दाएं मुड़ना था. लेकिन आप सब पीछे क्यों आ गए? तभी कुछ पुलिसवाले कार्तिक की कार के पास आकर खड़े हो जाते हैं. जिसके बाद वो कार्तिक के साथ सेल्फी लेने में जुट जाते हैं. तो वहीं कार्तिक भी कॉप की डिमांड को खुशी खुशी पूरा करते हैं. कार्तिक आर्यन का ये वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहें हैं.
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म फ्रेडी की शूटिंग खत्म की है.जबकि वहीं वो आने वाले समय में भूल भुलैया 2, धमाका, शह्ज़दा और कैप्टन इंडिया करते दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

