बॉलीवुड

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम डेब्यू के बाद पोस्ट की तैमूर अली खान की क्यूट फोटो, बेटे के लिए लिखी ये खास बात

करीना कपूर ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर डेब्यू करके अपने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया. सोशल मीडिया से दूर रहने वाली करीना को इंटरनेट पर देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं. अब करीना ने इंटरनेट पर अपनी नई शुरुआत के बाद आज अपने बेटे तैमूर अली खान की फोटो शेयर की है.

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम डेब्यू के बाद पोस्ट की तैमूर अली खान की क्यूट फोटो, बेटे के लिए लिखी ये खास बात
तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर डेब्यू करके अपने सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया. सोशल मीडिया से दूर रहने वाली करीना को इंटरनेट पर देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं. अब करीना ने इंटरनेट पर अपनी नई शुरुआत के बाद आज अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की फोटो शेयर की है. करीना ने तैमूर की मोनोक्रोम फोटो को शेयर करते हुए उसे बेहद क्यूट सा कैप्शन भी दिया है.

करीना द्वारा शेयर की गई फोटो में तैमूर उनकी गोदी ने नजर आए. इसे शेयर करके करीना ने लिखा, "सिर्फ यही एक है जिसे मैं अपने फ्रेम को चुराने दूंगी." इसी के साथ करीना ने एक हार्ट इमोजी भी शेयर की. ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान का क्यूट Republic Day सेलिब्रेशन देखकर हो जाएंगे खुश, सामने आई ये Photos

 

View this post on Instagram

 

The only one I will ever allow to steal my frame... 🎈🎈🎈❤️❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करीना द्वारा शेयर की गई इस फोटो को कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों ने लाइक किया है जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग का अंदाजा लगाया जा सकता है. गौरतलब है कि करीना के इंस्टाग्राम डेब्यू को अभी दो इन भी नहीं हुए कि उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: क्या करीना कपूर खान ने भी कर लिया इंस्टाग्राम पर डेब्यू? इन करीबी सेलेब्स ने किया फॉलो

बात करें फिल्मों की तो करीना हाल ही में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आईं थी. इस फिल्म के बाद अब वो जल्द ही इरफान खान, राधिका मदन स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2020 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).