क्या करीना कपूर खान ने भी कर लिया इंस्टाग्राम पर डेब्यू? इन करीबी सेलेब्स ने किया फॉलो
इस अकाउंट को मनीष मल्होत्रा, तम्मना भाटिया और करीना कपूर खान टीम ने फॉलो करना शुरू कर दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) उन हिरोइनों में से एक हैं जो अपनी एक झलक से खबरें बनाने का माद्दा रखती हैं. लेकिन बाकी सितारों के उलट करीना सोशल मीडिया (Social Media) से दूर रहती हैं. हालांकि उनका लुक आए दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा हैं. लेकिन करीना कपूर खान आधिकारिक तौर पर किसी सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं रखती हैं. लेकिन अब माना जा रहा है कि बदलते वक़्त के साथ करीना ने भी सोशल मीडिया की पॉवर को समझा है और फैन्स से कनेक्ट रहने के लिए इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. दरअसल इंस्टा पर करीना कपूर खान नाम से अकाउंट सामने आया है. जिसे अब तक साढ़े 4 लाख लोग फॉलो कर चुके हैं.
इस अकाउंट को मनीष मल्होत्रा, तम्मना भाटिया और करीना कपूर खान टीम ने फॉलो करना शुरू कर दिया है. जिसे देखने के बाद माना जा रहा है कि ये अकाउंट करीना कपूर खान का ही हो सकता है. इस अकाउंट से एक पोस्ट भी किया गया है. जिसमें एक बिल्ली वॉक करती दिखाई दे रही है. इसके साथ लिखा है 'जल्द आ रही हूं.'
वर्कफ्रंट की बात करे तो पिछले साल रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज ने शानदार बिजनेस किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से उपर की कमाई की थी. तो आने वाले समय में करीना की झलक अंग्रेजी मीडियम, लाल सिंह चड्ढा और तख़्त जैसी फिल्मों में दिखाई देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

