बॉलीवुड

सैफ अली खान का 52वां जन्मदिन मनाने मालदीव रवाना हुई करीना कपूर, दोनों बेटे भी साथ आए नजर

करीना और सैफ अपने दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान पैपराजी ने इन सबको स्पॉट किया.

सैफ अली खान का 52वां जन्मदिन मनाने मालदीव रवाना हुई करीना कपूर, दोनों बेटे भी साथ आए नजर
सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Image Credit: Yogen Shah)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं. हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी किताब लॉन्च की जिसमें उन्होंने अपने दूसरे बेटे जहांगीर के बारे में सभी को बताया. जिसके बाद उसके नाम को लेकर हर तरफ चर्चा होने लगी. तो वहीं करीना और सैफ अब अपने दूसरे बेटे को मीडिया सामने लेकर आ चुके हैं. जिसके बाद अब सैफ और करीना अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव के लिए रवाना हो चुके हैं.

करीना और सैफ अपने दोनों बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर के साथ मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान पैपराजी ने इन सबको स्पॉट किया. करीना जहां वाईट टॉप और ब्लू पैंट में दिखाई दी वहीं सैफ अली खान भी वाईट कुर्ता और ब्लू डेनिम पहने दिखाई दिए. दरअसल करीना सैफ अली खान का 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव निकले हैं.

सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Image Credit: Yogen Shah)
सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Image Credit: Yogen Shah)
सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Image Credit: Yogen Shah)
सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Image Credit: Yogen Shah)

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान एक लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग करीना ने 8 महीने के प्रेगेंट रहते हुए की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).