Kareena Kapoor ने Malaika Arora और अपनी गर्लगैंग संग की पार्टी, हॉट अंदाज में दिखे ये सेलिब्रिटीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और ऐसे में उनकी सहेलियां भी उनका काफी ख्याल रख रही हैं और उनके साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और ऐसे में उनकी सहेलियां भी उनका काफी ख्याल रख रही हैं और उनके साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर करीना ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) और बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) एक साथ नाइट पार्टी करती हुईं नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है.
करीना ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "ये मेमोरीज की फार्च्यून है...अगले पड़ाव के लिए...और नई शुरुआत के लिए." फोटो में वो अपनी इन सहेलियों के साथ घर पर चिल करती हुई नजर आ रही हैं. तस्वीरों को देखने के बाद कयास लगाया कि करीना अपने नए घर में तो शिफ्ट नहीं हो गई.
View this post on Instagram
बता दें कि करीना ने अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए घर पर भी कई तरह की तैयारियां करवा रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज देखने को मिले थे जिसमें करीना अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार अपने घर में फेरबदल करवा रही हैं थी और उसे नए तरीके से सजा रही थी.
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि करीना फार्च्यून हाइट्स नाम की बिल्डिंग में रहती हैं और इसी बिल्डिंग के बड़े फ्लैट में व शिफ्ट होने जा रही हैं. इसी के चलते करीना ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तथा एक नई शुरुआत की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आनेवाले फरवरी के महीने में करीना अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं औअर इसके चलते उनके परिवार में भी उनकी जरुरत की चीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

