तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी को लेकर करीना कपूर ने किया यह बड़ा खुलासा
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को अक्सर उनकी नैनी के साथ स्पॉट किया जाता है. वह तैमूर का पूरा ध्यान रखती हैं और छोटे नवाब उनके साथ काफी खुश भी नजर आते हैं.
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को अक्सर उनकी नैनी के साथ स्पॉट किया जाता है. वह तैमूर का पूरा ध्यान रखती हैं और छोटे नवाब उनके साथ काफी खुश भी नजर आते हैं. बीच में तैमूर की नैनी की सैलरी को लेकर कई खबरें सामने आई थी. बताया जा रहा था कि तैमूर की नैनी को हर महीने 1 लाख से भी ज्यादा रुपये मिलते हैं. इस खबर को सुनकर सच में लोगों के होश उड़ गए थे. अब तैमूर की मम्मी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena kapoor) ने इस बारे में बात की है.
हाल ही में जब अरबाज खान के शो में करीना कपूर से पूछा गया है कि क्या सच में तैमूर की नैनी की सैलरी हाई रैंकिंग ऑफिसर्स से ज्यादा है तब उन्होंने कहा कि, "अच्छा? उनको कैसा पता है. किसी भी चीज की कोई कीमत नहीं होती जब तक आपका बच्चा खुश और सुरक्षित है. उसका कोई मूल्य नहीं. बस तैमूर को खुश और सुरक्षित रहना चाहिए."
यह भी पढ़ें:- तैमूर अली खान ने गिटार का म्यूजिक सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन, Viral हुआ ये क्यूट Video
आपको बता दें कि करीना कपूर को जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं और यह फिल्म 6 सितंबर, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

