तैमूर अली खान ने गिटार का म्यूजिक सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन, Viral हुआ ये क्यूट Video
तैमूर अली खान ने हाल ही में अपने परिवार के साथ मिलकर अपना दूसरा जन्मदिन मनाया
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का जन्मदिन बीते 20 दिसंबर को केप टाउन में बड़े ही धूमधाम से मनाया. बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद तैमूर इन दिनों अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन्स में मस्त हैं. सोशल मीडिया पर अब तैमूर का एक वीडियो वायरल रहा है जिसमें एक शख्स उनके सामने गिटार बजाता हुआ नजर आ रहा है.
मजे की बात ये है कि गिटार की आवाज सुनकर तैमूर थोड़े असहज नजर आ रहे हैं और अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहनेवाले तैमूर का ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
बीते दिनों तैमूर की बड़ी बहन सारा अली खान ने भी अपनी एक फैमिली फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो अपने पापा सैफ अली खान, स्टेप मॉम करीना कपूर, भाई इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और तैमूर अली खान के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुईं नजर आईं.
इस फोटो को पोस्ट करके सारा ने लिखा, "सभी को मेरी मेरी मेरी क्रिसमस." इस फोटो में भी तैमूर बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए. बता दें कि महज दो साल की उम्र में तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं.
सोशल मीडिया पर उनकी किसी भी नई फोटो और वीडियो को वायरल होते ज्यादा देर नहीं लगती. उनके नाम से कई सारे फैन क्लब्स मौजूद हैं जिनकी फॉलोविंग भी लाखों में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

