बॉलीवुड

प्रभास ने बताया फिल्म 'साहो' का बजट तो कपिल शर्मा का बीपी हो गया लो, देखें वीडियो

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इन दिनों दोनों सितारे अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में वे इसी सिलसिले में 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे. वीकेंड पर इस एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा.

प्रभास ने बताया फिल्म 'साहो' का बजट तो कपिल शर्मा का बीपी हो गया लो, देखें वीडियो
कपिल शर्मा और प्रभास (Photo Credits: Twitter)

प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' (Saaho) जल्द  ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इन दिनों दोनों सितारे अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में वे इसी सिलसिले में 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे. वीकेंड पर इस एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा. शो का एक प्रोमो पहले ही जारी कर दिया गया है. प्रोमो में सभी सितारे मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में कपिल शर्मा को बोलते हुए देखा जा सकता है कि उनका ब्लड प्रेशर लो हो रहा है.

दरअसल, वीडियो में कपिल प्रभास से सवाल पूछते हैं कि उनकी फिल्म का क्या बजट है. इसके बाद प्रभास उन्हें बताते हैं कि उनकी फिल्म 350 करोड़ के बजट में बनी है. ये बात सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं. फिर कपिल शर्मा सेट पर अपने एक क्रू मेंबर से मजाक में कहते हैं कि वो उनके लिए चाय लेकर आए क्योंकि उनका बीपी लो हो रहा है. इसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्म साहो का नया गाना ‘इन्नी सोनी’ हुआ रिलीज, बर्फीली वादियों में श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के दीवाने हुए प्रभास

आपको बता दें कि फिल्म 'साहो' पहले 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही थी मगर बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 'साहो' का ट्रेलर पहले रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी. अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).