फिल्म साहो का नया गाना ‘इन्नी सोनी’ हुआ रिलीज, बर्फीली वादियों में श्रद्धा कपूर की खूबसूरती के दीवाने हुए प्रभास
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का नया गाना इन्नी सोनी रिलीज हो चुका है. इस गाने में प्रभास और श्रद्धा के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही हैं.
साउथ के सुपरस्टार प्रभास (South Superstar Prabhas) की फिल्म साहो (Saaho) का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा हैं. प्रभास और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होनी हैं. ऐसे में अब फिल्म का दूसरा गाना रिलीज इन्नी सोनी (Enni Soni) रिलीज कर दिया है. खूबसूरत लोकेशंस, बर्फ की वादियों के बीच दोनों का रोमांस शानदार नजर आ रहा है. तो वहीं इस गाने को अपनी आवाज दी है गुरु रंधावा (Guru Randhawa) और तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने. जबकि इसे खुद गुरु रंधावा ने ही कम्पोज़ किया है.
इस पहले मेकर्स ने फिल्म का गाना 'साइको सइयां' रिलीज़ किया था. ये गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ. जिसके बाद अब साहो का ये दूसरा गाना सामने आया हैं. सबसे पहले देखिए फिल्म साहो का ये नया गाना. जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है.
आपको बता दे कि फिल्म साहो पहले 15 अगस्त को थियेटर में रिलीज होनी है. लेकिन इसी दौरान अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस भी रिलीज होगी. ऐसे में साहो के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को पीछे धकेल दिया. वैसे इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर संग नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, एवलिन शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे. ये फिल्म हिंदी संग तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

