Kangana Ranaut ने भाई अक्षत की मेहंदी सेरेमनी में अपने डांस से सजाई महफिल, देखें उदयपुर से ये सेलिब्रेशन का Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के भाई अक्षत जल्द ही ऋतू सांगवान संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसके लिए उदयपुर में स्पेशल डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया गया है जहां ये सभी जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के भाई अक्षत (Akshat) जल्द ही ऋतू सांगवान (Ritu Sangwan) संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसके लिए उदयपुर में स्पेशल डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया गया है जहां ये सभी जमकर एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. आज मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था जहां कंगना ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर खूब मस्ती की और इस पल का भरपूर आनंद लिया.
कंगना की टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए एक वीडियो में देखा गया कि वो अपनी बहन रंगोली चंदेल संग जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. राजस्थान के पारंपरिक लोकगीत 'केसरिया बालम' पर कंगना ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं.
ट्रेडिशनल अंदाज में सजी कंगना और साथ ही शानदार तरीके जगमगाते इस महफिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यहां कंगना ने अपने भाई के हाथों में मेहंदी (Mehndi Ceremony) भी लगाईं जिन्हें वो प्यार से भोलू कहकर पुकारती हैं. आपको बता दें कि कंगना के भाई ऋतू सांगवान जोकि हरयाणा की एक डॉक्टर हैं, उनसे शादी करने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

