दक्षिण के प्रसिद्ध तमिल फिल्मकार रंजीत अब करने जा रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री
'कबाली' और 'काला' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध तमिल फिल्मकार पा. रंजीत हिंदी फिल्म निर्देशित करने वाले हैं. ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण 'नमह पिक्चर्स' के सहयोग से किया जाएगा.
मुंबई : 'कबाली' और 'काला' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध तमिल फिल्मकार पा. रंजीत हिंदी फिल्म निर्देशित करने वाले हैं. ऐतिहासिक फिल्म का निर्माण 'नमह पिक्चर्स' के सहयोग से किया जाएगा.
सूत्रों के अनुसार, 'नमह पिक्चर्स' के निर्माता शरीन मंत्री केड़िया और किशोर अरोरा तथा रंजीत जिस विषय पर काम कर रहे हैं वह एक एक सच्ची घटना पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म अगले साल तक शुरू होगी.
'नमह पिक्चर्स' के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को दिए अपने बयान में कहा, "एक फिल्म के लिए पी. रंजीत से जुड़ने पर हम बहुत उत्साहित हैं."
'नमह पिक्चर्स' की सच्ची कहानी पर आधारित यह कोई पहली फिल्म नहीं है. 'नमह पिक्चर्स' अभिनेत्री सन्नी लियोन के जीवन पर आधारित फिल्म 'करनजीत कौर - द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सन्नी लियोन' का भी निर्माण कर रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Holi 2026 Wishes: देश में होली की धूम, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री करीना कपूर समेत अन्य दिग्गजों ने दी बधाई
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ होगा रिलीज? जानें क्या है फिल्म की नई अपडेट
‘Dhurandhar 2’ FIRST Review: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू आया सामने, यामी गौतम ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म को बताया ‘Beyond Extraordinary’
Rohit Shetty House Firing Case: रोहित शेट्टी के घर पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को मिले बड़े सुराग, अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन; नेपाल से हुई थी फंडिंग
\