बॉलीवुड

जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल, तीन दिन में कमाए इतने करोड़

जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' 15 अगस्त के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई थी. फिल्म को समीक्षकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है मगर तब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. तीन दिन में फिल्म का कलेक्शन 31.50 करोड़ पहुंच गया है

जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है धमाल, तीन दिन में कमाए इतने करोड़
फिल्म 'बाटला हाउस' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'बाटला हाउस' (Batla House) 15 अगस्त के अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई थी. फिल्म को समीक्षकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है मगर तब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. तीन दिन में फिल्म का कलेक्शन 31.50 करोड़ पहुंच गया है. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 30 प्रतिशत का उछाल आया. फिल्म को अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' से अच्छी टक्कर मिल रही है. मिशन मंगल तीन दिन में 70 करोड़ का आकड़ा पार चुकी है.

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' ने 'बाटला हाउस' से बेहतर प्रदर्शन किया था. 'सत्यमेव जयते' ने तीन दिन में तकरीबन 35 करोड़ रुपये कमाए थे. बाटला हाउस की बात करें तो फिल्म के लिए रविवार का दिन अहम होगा.

यह भी पढ़ें:- निर्देशक निखिल आडवाणी का बयान, कहा- 'बाटला हाउस' साबित करती है कि बॉलीवुड में एनकाउंटर फिल्मों का चलन रहेगा जारी

आपको बता दें कि फिल्म 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम के अलावा मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में है. फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है. लेटेस्टली हिंदी ने फिल्म को 3 स्टार्स के साथ रेट किया था. हमने आपको बताया था कि, "फिल्म का पहला हाफ बेहद रोमांचक है मगर दूसरे हाफ का कोर्ट रूम ड्रामा थोड़ा मजा किरकिरा कर देता है. साथ ही फिल्म की एडिटिंग और स्क्रीनप्ले में भी कुछ खामियां देखने को मिलती है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).