जॉन अब्राहम का दिल स्कूल टीचर पर आया था, पापा को बतायी थी ये बात
अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि स्कूल के दिनों में वह अपनी क्लास टीचर को बहुत पसंद करते थे. जॉन ने जीटीवी के शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के मंच पर यह बात कही.
मुंबई: अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि स्कूल के दिनों में वह अपनी क्लास टीचर को बहुत पसंद करते थे. जॉन ने जीटीवी के शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के मंच पर यह बात कही. वह अपनी फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' का प्रचार करने शो में पहुंचे थे.
जॉन ने कहा, "क्रश मेरे जीवन का हिस्सा रहे हैं. जब मैं स्कूल में था तो मैं अपनी क्लास टीचर को बहुत पसंद करता था."
उन्होंने बताया, "एक दिन मैंने अपने डैड को बताया कि मैं अपनी क्लास टीचर मिसेज आनंद को पसंद करता हूं, क्योंकि वह खूबसूरत और बुद्धिमान हैं."
'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' शुक्रवार को रिलीज हुई. यह फिल्म वर्ष 1998 में किए गए परमाणु परीक्षणों पर आधारित है.
संबंधित खबरें
Is Sharvari Wagh Dating Vedang Raina: क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ, सनी कौशल से ब्रेकअप के बाद बढ़ीं नजदीकियां
'Dhurandhar 2': रणवीर सिंह की फिल्म में होगा यामी गौतम का धमाका, अस्पताल के 'क्रिटिकल सीन' में निभाएंगी अहम भूमिका
‘Ek Din’ Trailer Out: जुनैद खान और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, लेकिन अंत में आए 'ट्विस्ट' ने दर्शकों को चौंकाया
Bollywood Guy Controversy: जेफरी एपस्टीन फाइल्स में 'बॉलीवुड गाय' के जिक्र पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी: बताया इसे 'बेतुका और रैंडम'
\