Janhvi Kapoor Latest Photos: दुल्हन की तरह सजी जान्हवी कपूर, तस्वीरें जीत लेगी आपका दिल
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिसमें वो एक दुल्हन की तरह सजी दिखाई दे रही हैं. दरअसल जान्हवी कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये कपड़े पहने है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भले ही अपनी एक्टिंग से अभी सभी को इम्प्रेस ना कर पाई हो लेकिन उनका फैशन सेंस बेहद ही कमाल का है. अपने स्टाइल से आए दिन खबरें बनाती रहती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर जान्हवी सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिसमें वो एक दुल्हन की तरह सजी दिखाई दे रही हैं. दरअसल जान्हवी कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये कपड़े पहने है. जिसमें उनका कमाल का लुक देखते ही बन रहा है.
जान्हवी कपूर तस्वीरों में मिंट ग्रीन और गोल्ड लहंगे के साथ चोली और नेट दुपट्टा पहने दिखाई दे रही हैं. जबकि मैचिंग ओर्नामेंट्स और ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं. जान्हवी ये तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं. यह भी पढ़े: Gunjan Saxena: The Kargil Girl- जान्हवी कपूर की फिल्म देख ऋतिक रोशन हुए इम्प्रेस, ऐसे की तारीफ
वर्कफ्रंट की बात करे तो जान्हवी कपूर की नयी फिल्म गुंजन सक्सेना OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. जिसे लोगों से मिक्स रिव्यू मिला था. जबकि आने वाले समय में जान्हवी कपूर फिल्म रूही अफ्जा में दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आयेंगे. तो वहीं जान्हवी दोस्ताना 2 में भी अपना दम दिखाती दिखाई देंगी. इस फिल्म में जान्हवी संग कार्तिक आर्यन और लक्ष्य नजर आने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

