बॉलीवुड

Gunjan Saxena: The Kargil Girl- जान्हवी कपूर की फिल्म देख ऋतिक रोशन हुए इम्प्रेस, ऐसे की तारीफ

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया के जरिये बताया कि उन्हें जान्हवी कपूर की ये फिल्म कैसी लगी है. दरअसल एक्टर को जान्हवी की ये फिल्म बेहद पसंद आई है. ऋतिक के मुताबिक इस फिल्म में आपको हंसाने के साथ रुलाने का भी दम है.

Gunjan Saxena: The Kargil Girl- जान्हवी कपूर की फिल्म देख ऋतिक रोशन हुए इम्प्रेस, ऐसे की तारीफ
ऋतिक रोशन ने की जान्हवी कपूर के फिल्म की तारीफ

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (Gunjan Saxena: The Kargil Girl) अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है. इस फिल्म को लोगों से मिक्स रिव्यू मिल रहें हैं. ये जान्हवी की तीसरी फिल्म है. जो दर्शकों के बीच पहुंची हैं. हालांकि को जान्हवी की तारीफ़ कर रहा है तो किसी को जान्हवी के ये फिल्म जरा भी पसंद नहीं आई. इस बीच अब बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने भी सोशल मीडिया के जरिये बताया कि उन्हें जान्हवी कपूर की ये फिल्म कैसी लगी है. दरअसल एक्टर को जान्हवी की ये फिल्म बेहद पसंद आई है. ऋतिक के मुताबिक इस फिल्म में आपको हंसाने के साथ रुलाने का भी दम है.

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने फिल्म गुंजन सक्सेना अभी देखी है. क्या शानदार फिल्म है. ये फिल्म रुलाने के साथ आपको खूब हंसाती भी है. पूरी टीम शानदार है.

आपको बता दे कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली जान्हवी कपूर की ये दूसरी फिल्म है. इससे पहले आई घोस्ट स्टोरीज में उनके काम को पसंद किया गया था. लेकिन गुंजन सक्सेना के साथ उन्हें मिक्स रिव्यू मिले हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ पंकज कपूर भी अहम् भूमिका में दिखाई दे रहें हैं. उनके काम की भी काफी तारीफ की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).