Jackie Shroff Birthday: जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर दिशा पटानी ने खास अंदाज में दी बधाई, देखें कमेंट
दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ ने भले ही अपने रिश्ते का खुलकर इजहार ना किया हो. लेकिन इंडस्ट्री में इनके अफेयर की चर्चा आम है. दोनों आए दिन एक साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं. दिशा टाइगर के साथ साथ उनके परिवार के भी बेहद करीब हैं.
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं. जैकी श्रॉफ के इस खास जन्मदिन के मौके पर तमाम लोग उन्हें बधाई देने में जुटे हुए हैं. तो वहीं जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर करके बधाई दी है. आयशा ने पति और शानदार एक्टर टाइगर श्रॉफ के लिए लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो दुनिया के सबसे बेस्ट फादर और दुनिया के सबसे बड़े दिल वाले. इसके साथ ही उन्होंने कई सारे हार्ट इमोजी भी शेयर किये हैं.
इस क्यूट पोस्ट को देखने के बाद दिशा पटानी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सकी. उन्होंने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो अंकल. यह भी पढ़े: Disha Patani and Tiger Shroff Photos: दुबई से एक साथ मुंबई लौटे दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ, एअरपोर्ट पर पैपराजी ने लवबर्ड को किया स्पॉट

दरअसल दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ ने भले ही अपने रिश्ते का खुलकर इजहार ना किया हो. लेकिन इंडस्ट्री में इनके अफेयर की चर्चा आम है. दोनों आए दिन एक साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं. दिशा टाइगर के साथ साथ उनके परिवार के भी बेहद करीब हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वो कई बार टाइगर की बहन और मां के पोस्ट पर कमेंट करते नजर आती रहती हैं.
आपको बता दे कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ एक साथ फिल्म राधे में नजर आने जा रहे हैं. सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी. जिसमें रणदीप हुड्डा विलेन बने हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

