बॉलीवुड

Disha Patani and Tiger Shroff Photos: दुबई से एक साथ मुंबई लौटे दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ, एअरपोर्ट पर पैपराजी ने लवबर्ड को किया स्पॉट

गुरूवार की सुबह टाइगर और दिशा एक साथ लौटे. तो वहीं एअरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया.

Disha Patani and Tiger Shroff Photos: दुबई से एक साथ मुंबई लौटे दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ, एअरपोर्ट पर पैपराजी ने लवबर्ड को किया स्पॉट
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Image Credit: Yogen Shah)

Disha Patani and Tiger Shroff Photos: दिशा पटानी (Disha Patani) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भले ही अपने रिश्ते को लेकर कोई कन्फर्मेशन दी लेकिन बॉलीवुड में उन्हें लवबर्ड के नाम से जाना जाता है. दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते रहते हैं. हाल ही दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. जहां से दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग अलग तस्वीरें शेयर की थी. जिसके बाद दिशा टाइगर के परिवार के साथ दुबई पहुंची थी. जहां ये सभी एक स्पोर्ट्स इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे थे. हालांकि सभी ने अलग तस्वीरें पोस्ट की. ऐसे में टाइगर और दिशा मुंबई लौट आए हैं. दोनों को एक साथ मुंबई एअरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. गुरूवार की सुबह टाइगर और दिशा एक साथ लौटे. तो वहीं एअरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने दोनों को कैमरे में कैद कर लिया.

इस दौरान दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ दोनों का लुक देखते बन रहा था. दोनों ही कम्फर्ट पर ध्यान देते दिखाई दिए. टाइगर श्रॉफ जहां ब्राउन टी-शर्ट और कार्गो पहने दिखाई दिए वहीं दिशा भी स्पोर्टी लुक में नजर आई. आप भी देखिए इनका ये दिलचस्प लुक.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

वर्कफ्रंट की बता करें तो दिशा पटानी आने वाले समय में सलमान खान की फिल्म राधे में अपना दम दिखाती दिखाई देंगी वहीं टाइगर श्रॉफ का जलवा गणपत, हीरोपंती 2 और बागी 4 में दिखाई देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).