कैंसर से जूझ रहे इरफान खान पहुंचे थे भारत, त्र्यंबकेश्वर मंदिर में की थी भगवान शंकर की पूजा

इरफान खान इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से पीड़ित है. बीच में ऐसी खबर आई थी कि इरफान खान दिवाली मानाने के लिए भारत आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ

इरफान खान त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे थे (Photo Credits: File Photo)

इरफान खान (Irrfan Khan) इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. वह न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से पीड़ित है. बीच में ऐसी खबर आई थी कि इरफान खान दिवाली मानाने के लिए भारत आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. अब इरफान खान को लेकर कहा जा रहा है कि वह हाल ही में 2 दिन के लिये भारत आए थे. खबरों की माने तो इरफान नासिक के त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर गए थे और उन्होंने वहां पर हवन भी किया था. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक इरफान खान अपने किसी पर्सनल काम की वजह से भारत आए थे लेकिन 2 दिन बाद ही वह लंदन वापिस चले गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरफान अगले साल मार्च के महीने में काम पर वापिस लौटेंगे. हाल ही में यह भी खबर भी सामने आई थी कि इरफान ने अपनी फिल्म 'हिंदी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन उनके स्पोक्सपर्सन ने इन खबरों का खंडन कर दिया था.

यह भी पढ़ें:-  ऑस्कर में भेजी गई इरफान खान की यह फिल्म, कभी लगा था बैन

इरफान इस साल अगस्त के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'कारवां' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. फिल्म 'कारवां' में मिथिला पालकर और दलकीर सलमान ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म का निर्देशन आकर्ष खुराना ने किया था. यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में पूरी तरह से सफल हुई थी. इरफान खान को इस साल फिल्म 'ब्लैकमेल' में भी देखा गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Preview: लाहौर में आज लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स