एजेंसी न्यूज

Priyanka Chopra के नाक का ऑपरेशन हुआ था असफल, गहरे Depression में चली गई थी एक्ट्रेस

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी नाक के असफल ऑपरेशन के बारे में एक बार बात की है और कहा है कि ऑपरेशन नाकाम होने के बाद वह “ गहरे अवसाद’ में चली गई थी.

Priyanka Chopra के नाक का ऑपरेशन हुआ था असफल, गहरे Depression में चली गई थी एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

लॉस एंजिलिस, चार मई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी नाक के असफल ऑपरेशन के बारे में एक बार बात की है और कहा है कि ऑपरेशन नाकाम होने के बाद वह “ गहरे अवसाद’ में चली गई थी.

अभिनेत्री ने अपनी किताब ‘अनफिशिन्ड’ में नाक में ‘पोलिप’ को हटाने के लिए किए गए ऑपरेशन के नाकाम होने के बारे में विस्तार से बात की है. उन्होंने “ हॉवर्ड स्टेर्न शो’ में कहा कि यह उनकी जिंदगी का बुरा दौर था. Vijay 69: YRF ने 'विजय 69' का किया ऐलान,  69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शख्स के किरदार में नजर आएंगे अनुपम खेर

जोनास ने कहा कि यह 2000 में मिस वर्ल्ड सौंदर्य स्पर्धा जीतने के बाद हुआ था. अभिनेत्री ने कहा, “ यह मुश्किल दौर था. ऐसी चीज़ें होती हैं और मेरा चेहरा पूरी तरह से अलग दिखने लगा था और मैं बहुत गहरे अवसाद में चली गई थी.”

40 वर्षीय जोनास ने कहा कि उन्हें तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था और उन्हें लगा कि उनका अभिनय करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ऑपरेशन के बाद अपने आप को घर में कैद कर लिया था लेकिन उनके पिता अशोक चोपड़ा ने उन्हें फिर से ऑपरेशन कराने के लिए प्रोत्साहित किया. वह सेना में डॉक्टर थे और अब उनका निधन हो चुका है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).