बॉलीवुड

सीनियर एक्ट्रेस Savita Bajaj की आर्थिक हालात हुई खराब, लगाई मदद की गुहार

सविता बजाज ने बताया कि मेरे पास अब पैसे नहीं बचे हैं, खराब तबीयत के चलते सारी सेविंग खत्म हो चुकी है. मुझे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. मुझे नहीं पता आगे चीजें कैसे मैनेज होंगी.

सीनियर एक्ट्रेस Savita Bajaj की आर्थिक हालात हुई खराब, लगाई मदद की गुहार
सविता बजाज (Image Credit: YouTube)

50 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज (Savita Bajaj) से जुड़ी हैरान कर देनी वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल एक्ट्रेस की आर्थिक हालात काफी खस्ता हो रखी है. जिसके बाद उन्होंने सभी से मदद की गुहार लगाईं है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक 79 साल की सविता बजाज इस समय भारी पैसो की किल्लत से गुजर रही हैं. 3 महीने पहले वो कोरोना संक्रमित हो गई थी. जहां उनके काफी पैसे खर्च हो गए. कुछ दिन पहले भी सांस में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. जिसमें उनकी पूरी सेविंग खत्म हो चुकी है.

पोर्टल से बात करते हुए सविता बजाज ने बताया कि मेरे पास अब पैसे नहीं बचे हैं, खराब तबीयत के चलते सारी सेविंग खत्म हो चुकी है. मुझे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है. मुझे नहीं पता आगे चीजें कैसे मैनेज होंगी.

आगे उन्होंने बताया कि साल 2016 में जब बीमार थी तब राइटर एसोसिएशन ने 1 लाख रुपए की मदद की थी. सिन्टा ने भी 50 हजार रुपए दिए थे. लेकिन आज खराब तबीयत के चलते मैं काम नहीं कर सकती. मैं पैसे लौटना चाहती हूं एक बार काम शुरू कर दूं तो जरूर पैसे वापस कर दूंगी. आज मेरा कोई सहारा नहीं है. 25 साल पहले मैं अपने होमटाउन लौटना चाहती थी लेकिन परिवार में मुझे कोई नहीं रखना चाहता है. मैंने बहुत पैसे कमाए थे लोगों की मदद की थी लेकिन आज मुझे मदद की जरूरत है.

सविता बजाज ने निशांत, नजराना, बेटा हो तो ऐसा, उसकी रोटी और आनंद फिल्म में काम किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).