Hrithik Roshan और Deepika Padukone की दमदार जोड़ी करेंगी फैंस का मनोरंजन, एक्शन थ्रिलर फिल्म की चल रही है प्लानिंग
ऋतिक रोशन ने फिल्म 'वॉर' तो वहीं दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' से पिछली बार दर्शकों का मनोरंजन किया था. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के ये दो टैलेंटेड एक्टर्स अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक साथ नजर आएंगे.
Hrithik Roshan and Deepika Padukone in Action Thriller Film: ऋतिक रोशन ने फिल्म 'वॉर' तो वहीं दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' से पिछली बार दर्शकों का मनोरंजन किया था. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के ये दो टैलेंटेड एक्टर्स अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक और दीपिका को अपनी आगामी फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है.
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका लंबे समय से ऋतिक के साथ काम करने को लेकर उत्सुक थी. उन्होंने हमेशा से ये सवाल भी किया है कि ऋतिक के साथ फिल्म करने का मौका कब मिलेगा? इसके लिए दीपिका की सिर्फ इतनी शर्त थी कि स्क्रिप्ट दमदार हो ताकि वो उस फिल्म के साथ न्याय कर पाएं. आखिरकार सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) एक ऐसी दिलचस्प कहानी लेकर उनके पास पहुंचे हैं जिसे वो मना नहीं कर पाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

