शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं Harman Baweja, संगीत सेरेमनी का Inside Video आया सामने
इन वीडियो में हरमन डांस करते हुए और गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. जबकि वही आमिर अली, आशीष चौधरी जैसे कई दोस्त हरमन के साथ नजर आ रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड रहे हरमन बावेजा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. पिछले साल हरमन ने अपनी गर्लफ्रेंड साशा रामचंदानी संग सगाई कर ली थी. जिसके बाद अब उनके संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई है. जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसे राज कुंद्रा ने शेयर किया है. इन वीडियो में हरमन डांस करते हुए और गाना गाते दिखाई दे रहे हैं. जबकि वही आमिर अली, आशीष चौधरी जैसे कई दोस्त हरमन के साथ नजर आ रहे हैं.
दरअसल राज कुंद्रा और हरमन बावेजा एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. ऐसे में उन्होंने हरमन के संगीत की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किये हैं. जिसमें हरमन का दम देखते ही बन रहा है.
View this post on Instagram
हरमन बावेजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा संग फिल्म लव स्टोरी 2050 से की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. जिसके बाद हरमन ने विक्ट्री, व्हाट्स योर राशि और 'ढिश्कियाऊं' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. लेकिन साल 2014 के बाद से हरमन किसी फिल्म में नहीं दिखाई दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

