Happy Father's Day 2020: अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन की फोटो शेयर कर कहा- जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते
पिछले साल ही 27 मई को वीरू देवगन का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. उनके निधन पर तमाम सितारों ने अपनी श्रधांजलि दी थी.
आज (21 जून 2020) को पूरी दुनिया में फादर्स डे (Father's Day) मनाया जा रहा है. फादर्स डे (Father's Day 2020) का हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है. बॉलीवुड के भी तमाम सितारें इस दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी पिता वीरू देवगन संग पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है. दरअसल ये फोटो एक फिल्म सेट की है. इस ब्लैक एंड वाईट फोटो में अजय देवगन अपने पिता के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं. दरअसल वीरू देवगन एक एक्शन कोरियोग्राफर थे.
पिता और बेटे की इस मस्ती भरी फोटो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा कि जिन्हें हम प्यार करते हैं वो हमसे कभी दूर नहीं जाते. वो हमारे साथ चलते हमेशा हर दिन. बिना दिखे बिना सुनाई दिए लेकिन हमेशा हमारे पास होते हैं. हमेशा प्यार करते हैं. हैप्पी फादर्स डे.
Those we love don’t go away, they walk beside us everyday.. Unseen, unheard but always near, still loved#HappyFathersDay pic.twitter.com/uZEv3yQaZB
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 21, 2020
आपको बता दे कि पिछले साल ही 27 मई को वीरू देवगन का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. उनके निधन पर तमाम सितारों ने अपनी श्रधांजलि दी थी. बतौर एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने हिम्मतवाला, दिलवाले और शहंशाह जैसी कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने अपने करियर में कुल 80 फिल्मों में स्टंट डायरेक्ट किया. इतना ही नहीं उन्होंने हिंदुस्तान की कसम नाम की फिल्म को भी डायरेक्ट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

