बॉलीवुड

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर रणवीर सिंह संग की पार्टी, देखें ये शानदार Photos

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज 35 वर्ष की हो गई हैं. दीपिका हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ जयपुर में वेकेशन मनाकर लौटी हैं जहां उनके साथ एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनका परिवार भी मौजूद था. दीपिका ने इस बार मुंबई में ही अपना जन्मदिन मनाया.

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर रणवीर सिंह संग की पार्टी, देखें ये शानदार Photos
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Yogen Shah)

Deepika Padukone Birthday Celebration: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज 35 वर्ष की हो गई हैं. दीपिका हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह के साथ जयपुर में वेकेशन मनाकर लौटी हैं जहां उनके साथ एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनका परिवार भी मौजूद था. दीपिका ने इस बार मुंबई में ही अपना जन्मदिन मनाया. आज सुबह वो रणवीर के साथ मुंबई के एक होटल में ब्रेकफास्ट करने पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटोज देखने को मिली है जिसमें वो रणवीर के साथ स्पॉट की गई.

दीपिका यहां ब्राउन हूडी पहनी चेहरे पर काला चश्मा और फेस मास्क लगाई हुई नजर आईं. इसी के साथ रणवीर भी कैप पहने हुए ग्रे रंग की टी-शर्ट, वाइट जीन्स और काला चश्मा लगाए अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा की गई उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं.

इन लेटेस्ट पिक्चर्स पर डालें एक नजर: 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Yogen Shah)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone Birthday: इन 5 किरदारों के दम पर दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में मनवाया अपने नाम का लोहा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Yogen Shah)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Yogen Shah)

बात करें वर्कफ्रंट की तो दीपिका जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. ये फिल्म 1983 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत की कहानी को बयां करती है. फिल्म में रणवीर लापिल देव को भूमिका में हैं तो वहीं दीपिका यहां उनकी पत्नी के किरदार में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).