बॉलीवुड

गली बॉय: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नहीं बल्कि फिल्म देखकर इस एक्टर के दीवाने हो जाएंगे आप

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) की जमकर प्रशंसा की जा रही है. फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है.

गली बॉय: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नहीं बल्कि फिल्म देखकर इस एक्टर के दीवाने हो जाएंगे आप
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी (Photo Credits: Youtube)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) की जमकर प्रशंसा की जा रही है. फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है. रणवीर के रैप और आलिया की डायलॉग डिलीवरी को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. वैसे आलिया और रणवीर के अलावा एक और ऐसा एक्टर है जिसने फिल्म में अपने किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाया है. यहां पर  हम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की बात कर रहे हैं. उन्होंने 'गली बॉय' से फिल्मी दुनिया में अपने पहले कदम रखे हैं. मगर जिस तरीके से उन्होंने इस फिल्म में अपना किरदार निभाया है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि यह उनकी पहली फिल्म है.

फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने रैपर एम.सी शेरा का किरदार निभाया है. फिल्म में उनका किरदार मुराद (रणवीर सिंह) को उसके सपने पूरे करने की राह दिखाता है. उनका अभिनय सच में आपका दिल जीत लेगा. सिद्धांत चतुर्वेदी गली बॉय से पहले वेब सीरीज 'इनसाइड एज' (Inside Edge) में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने इस वेब सीरीज में प्रशांत कनौजिया का किरदार निभाया था. इनसाइड एज में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी.

यह भी पढ़ें:-  Gully Boy Review: हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ भी हुए रणवीर सिंह के रैप के दीवाने, देखें वीडियो

'गली बॉय' की बात करें तो इस फिल्म में विजय राज और कल्कि कोचलिन भी अहम भूमिका में है. जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).