'गली बॉय' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं. जहां फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 19. 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं शुक्रवार को यह फिल्म 13.10 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही हैं. जहां फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 19. 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं शुक्रवार को यह फिल्म 13.10 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई. अब इस फिल्म के तीसरे दिन के आकड़ें भी सामने आ चुके हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया के शुरुआती अनुमान के मुताबिक जोया अख्तर (Zoya Akhtar) द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की है.
अभी तक फिल्म 'गली बॉय' 50 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है. उम्मीद लगाई जा रही है कि रविवार को इस फिल्म की कमाई में और इजाफा होगा. बड़े शहरों में इस फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है. अच्छे वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल हो रही है.
यह भी पढ़ें:- जोया अख्तर की 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन कमाए इतने करोड़
आपको बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर और आलिया के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन और विजय राज भी अहम भूमिका में है. फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. 'गली बॉय' वैलेंटाइन्स डे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2019 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

