बॉलीवुड

10 साल पुराने गिले-शिकवे मिटाकर सोनम कपूर ने इस अभिनेत्री को भेजा अपनी शादी का न्योता

8 मई को सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. कल होने वाले इस जश्न में बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी हस्तियां शामिल होगी. इन बड़े नामों में शायद एक नाम ऐसा होगा जिसकी हम ने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी

10 साल पुराने गिले-शिकवे मिटाकर सोनम कपूर ने इस अभिनेत्री को भेजा अपनी शादी का न्योता
8 मई को शादी के बंधन में बंधेगी सोनम कपूर (Photo Credits : Instagram)

8 मई को सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. 6 मई को सोनम के घर पर मेहंदी के फंक्शन का आयोजन किया गया था. शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. कल होने वाले इस जश्न में बॉलीवुड की बड़ी से बड़ी हस्तियां शामिल होगी. इन बड़े नामों में शायद एक नाम ऐसा होगा जिसकी हम ने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी. जी हां, कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय को भी सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन का न्योता दिया गया है.

दरअसल 10 साल पहले सोनम ने कुछ ऐसा कह दिया था जिसकी वजह से सोनम और ऐश्वर्या में हमेशा से 36 का आकड़ा रहा है. 2009 में सोनम ने एक कॉस्मेटिक ब्रैंड की ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में ऐश्वर्या राय को रीप्लेस किया था. इसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या को 'आंटी' कहा था जिसके कारण ऐश्वर्या नाराज हो गई थी. कहा जाता है कि सोनम ने यह टिप्पणी इसलिए की थी क्योंकि ऐश्वर्या ने उनके पिता अनिल कपूर के साथ काम किया था. सोनम की इस टिप्पणी की वजह से इन दोनों में बातचीत बिल्कुल बंद हो गई थी.

सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय को अपनी शादी पर किया इनवाइट (Photo Credits : Instagram)

अब लगता है कि सोनम सारे गिले-शिकवे मिटाना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते फैशन डिज़ाइनर संदीप खोसला की भांजी की शादी के दौरान सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर और ऐश्वर्या राय की मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात में सुनीता कपूर ने ऐश्वर्या को शादी के लिए इनवाइट किया था. इसके कुछ दिन बाद सोनम ने ऐश्वर्या को फोन कर उनसे बातचीत की और खुद से अपनी शादी में आने का न्योता दिया. अब देखना होगा कि कल होने वाले इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या राय शामिल होती हैं कि नहीं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2018 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).