बॉलीवुड

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी मेगा बजट फिल्म, इतने सौ करोड़ रुपए लगाने की तैयारी में हैं मेकर्स

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन एक बार फिर धमाल करने जा रहे हैं. बैंग बैंग और वॉर के बाद दोनों की ये तीसरी फिल्म होने जा रही है. ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म के 250 करोड़ का बड़ा बजट रखा है.

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी मेगा बजट फिल्म, इतने सौ करोड़ रुपए लगाने की तैयारी में हैं मेकर्स
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Facebook)

10 जनवरी को जैसे ही ये खबर सामने आई कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पहली बार एक फिल्म में नजर आने जा रहे हैं. फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा. दरअसल बॉलीवुड के इन टॉप स्टार्स को पहली बार किसी फिल्म में साथ देखना बेशक दर्शकों के लिए किसी यादगार लम्हे से कम नहीं होने जा रहा है. ऐसे में अब मीडिया रिपोर्ट की माने तो मेकर्स ऋतिक और दीपिका की इस फिल्म पर कई सौ करोड़ रुपए का दांव लगाने जा रहे हैं.

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन एक बार फिर धमाल करने जा रहे हैं. बैंग बैंग और वॉर के बाद दोनों की ये तीसरी फिल्म होने जा रही है. ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म के 250 करोड़ का बड़ा बजट रखा है. जिससे फिल्म को शानदार बनाने में कोई कमी ना रह जाए. जाहिर ये फिल्म हिंदी सिनेमा के सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने जा रही है. जिसमें ऋतिक और दीपिका नजर आने जा रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म में कई सारे एक्शन सीन्स रखना चाहते हैं. जैसा ऋतिक ने पहले कभी नहीं किया हो. ऐसे में सभी सिद्धार्थ पर भरोसा दिखा रहे हैं. आपको बता दे कि ऋतिक ने 10 जनवरी को अपना 47वां जन्मदिन मनाया था. उन्होंने  इंस्टाग्राम पर ‘फाइटर’ का टीजर साझा किया है जिसमें फिल्म की देशभक्ति की भावना को बताने के लिए उन्होंने आवाज दी है. दीपिका पादुकोण ने भी इस फिल्म को साझा करते हुए लिखा- सपना सच हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).